रविवार, जुलाई 6, 2025
होमKKN Specialपहले था परेशानी का सबब, अब बना नजीर

पहले था परेशानी का सबब, अब बना नजीर

Published on

spot_img
Follow Us : Google News WhatsApp

​घर मे लौटी खुशहाली, अब गुंजेगी किलकारी

 

पहले राहगीरो के लिए था मुसीबत अब बना मीठाई कारीगर, शराबबंदी से बदल गयी सुरेश की तकदीर, शराब छोड़ने पर ही बसा घर, बचपन मे ही उठ गया मां-बाप का साया

 

संतोष कुमार गुप्ता

मीनापुर: शराबबंदी ने सुरेश को नया जीवन दे दिया है।  मुस्तफागंज बाजार का सुरेश अब पुरी तरह बदल गया है। पहले लोग उसको शराबी का डरावना चेहरा देखकर डर जाते थे। उसको दूर से ही देखकर अपना रूट बदल देते थे। सभ्य लोग तो मुंह को ढक कर उससे बचने की कोशिश करते थे। किंतु अब सुरेश का नया चेहरा लोगो के सामने है। उसको लोग मीठाई कारीगर के रूप मे खोजते है। उसकी दिनचर्या भी बदल गयी है। अब वह सुबह सुबह शराब की जगह वह चाय का चुस्की लेता है। इतना ही नही सुबह मे सुरेश के हाथ का बना चाय हर कोई पसंद करता है।  शराबबंदी से पहले मुस्तफागंज गांव के सुरेश कुमार से हर कोई परेशान रहता था। वह नशे मे धूत होकर स्कूल-कॉलेज जाने वाले लड़कियो को बहुत परेशान कर देता था। फब्तिया कस कर लड़कियो को चलना मुहाल कर दिया था।  मुख्य मार्ग मे चलने वाले बस व ट्रक के आगे लेटकर परिचालन बाधित कर देता था। वह सड़क पर ही चिन्ह काटना शुरू कर देता था। सरकारी दफ्तरो मे घुस कर हंगामा बरपा देता था। ऐसा बात नही की वह शराब खरीदने के लिए वह कहीं मजदूरी भी करता था। वह शराब के पैसे के लिए किसी का भी पैर पकड़ लेता। जब तक पैसे नही मिल जाते वह पैर नही छोड़ता। किंतु अब सुरेश बदल चुका है.उसकी दुनिया और दिनचर्या बदल गयी है। उसके माता पिता मूल रूप से कांटी के रहने वाले थे। किंतु वह लम्बे समय से गंजबाजार पर मायके मे ही रह गयी। सुरेश ने ठीक से होश भी नही सम्भाला कि माता गीता देवी व पिता रामवृक्ष शर्मा का साया सिर से उठ गया। उसके पास अपना जमीन भी नही था। होटल मे काम करने के बाद वह शराब पीने लगा तथा सभ्य लोगो को परेशान करने लगा। उसके बाद उसे काम मिलना बंद हो गया। इसके बाद शराब के पैसे के लिए लोगो का दाढी और पैर पकड़ना शुरू कर दिया। उसके लिए कई जगहो से रिश्ते आये.किंतु शराबी समझ कर सभी ने रिजेक्ट कर दिया। इसी बीच सीएम ने एक अप्रैल से शराबबंदी की घोषणा कर दी। सीएम की घोषणा होते ही सुरेश को शराब छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। शिवहर जिले के तरीयानी थाना के सरपट्टी गांव के गुड्डी देवी से उसने शादी रचा ली। उसका दाम्प्त्य जीवन बेहतर तरीके से कट रहा है। सुरेश के घर मे अब खुशहाली लौट आयी है। उसकी पत्नी गर्भवती है। उसके घर मे अब किलकारी गुंजेगी। सुरेश नियमित रूप से पत्नी के स्वाथ्य चेकअप करा रहा है।  सुरेश ने पांच धूर जमीन लेकर अपना आशियाना बना लिया है। उसके घर मे गैस सिलेंडर,टीवी व टाटा स्काय का अंटिना भी लगा लिया है। वह मिठाई का बेहतर कारीगर है। उसका जगह जगह मांग है। वह सुबह मे निकलता है तो चाय के दुकान पर दिखता है। पत्नी के लिए भी वह चाय खुद खरीद कर ले जाता है। वह शादी व अन्य सामारोह मे चार सौ से पांच सौ रूपया के रोज पर मीठाई बनाने जाता है।


Discover more from

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Latest articles

रियो डी जेनेरियो में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (स्थानीय समय) को अपनी ब्राजील यात्रा के दौरान रियो...

एलन मस्क पर ट्रंप का बड़ा हमला: सब्सिडी खत्म करने और अमेरिका से बाहर निकालने की धमकी

अमेरिका की राजनीति में एक बड़ा टकराव सामने आया है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप...

आज का राशिफल 06 जुलाई 2025: किस राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन?

आज 06 जुलाई 2025, रविवार को ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव देखने को...

बिहार मौसम अपडेट: कमजोर मॉनसून से हल्की बारिश, उमस भरी गर्मी का असर जारी

इस साल मॉनसून का आगमन समय से पहले हुआ था, लेकिन बिहार के अधिकांश...

More like this

अगर रामायण की घटनाएं आज होतीं तो कैसी होती खबरें?

KKN न्यूज ब्यूरो। धार्मिक ग्रंथ रामायण का हर प्रसंग हमें जीवन के महत्वपूर्ण संदेश...

गुरु रविदास: समाज सुधार और आध्यात्मिकता के प्रतीक

KKN न्यूज ब्यूरो। हर साल माघ पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती (Guru Ravidas...

कौन थे कनकलता बरुआ और गुरुजी – “भारत छोड़ो आंदोलन” की अनसुनी दास्तान

8 अगस्त 1942, मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान में महात्मा गांधी के 'भारत छोड़ो'...

रेजांगला का युद्ध और चीन की हकीकत

KKN न्यूज ब्यूरो। वर्ष 1962 के युद्ध की कई बातें है, जिसको समझना जरूरी...

प्रार्थना पर प्रहार क्यों

तेज आवाज की चपेट में है गांव KKN न्यूज ब्यूरो। चार रोज से चल रहा...

महापर्व छठ का खगोलीय महत्व

KKN न्यूज ब्यूरो। लोक आस्था का महापर्व छठ कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को...

इलाहाबाद क्यों गये थे चन्द्रशेखर आजाद

KKN न्यूज ब्यूरो। बात वर्ष 1920 की है। अंग्रेजो के खिलाफ सड़क पर खुलेआम...

प्लासी में ऐसा क्या हुआ कि भारत को अंग्रेजो का गुलाम होना पड़ा

इन दिनो भारत में आजादी का अमृत महोत्सव चल रहा है। यह बात हम...

फेक न्यूज की पहचान का आसान तरिका

सूचनाएं भ्रामक हो तो गुमराह होना लाजमी हो जाता है। सोशल मीडिया के इस...

इन कारणो से है मुजफ्फरपुर के लीची की विशिष्ट पहचान  

अपनी खास सांस्कृतिक विरासत के लिए दुनिया में विशिष्ट पहचान रखने वाले भारत की...

माउंट एवरेस्ट का एक रोचक रहस्य जो हमसे छिपाया गया

हिमालय पर्वत माला की सबसे उंची चोटी है माउंट एवरेस्ट। इस नाम को लेकर...

फंदा गले में पहन कर भगत सिंह ने मजिस्टेट से क्या कहा

उन्हें यह फ़िक्र है, हरदम… नई तर्ज़-ए-ज़फ़ा क्या है? हमें यह शौक है, देखें…...

यूक्रेन संकट का बुडापेस्ट मेमोरंडम ऑन सिक्योरिटी अश्योरेंस कनेक्शन है क्या

बात 5 दिसंबर 1994 की है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यूक्रेन का भविष्य...

जब देशी रियासत ने विलय से इनकार किया तब आजाद भारत ने लॉच कर दिया था ऑपरेशन पोलो

बात वर्ष 1947 की है। ब्रिटिश हुकूमत भारत को आजाद करने का मन बना...

रूस को परमाणु हथियार लौटाना यूक्रेन की बड़ी भूल साबित हुई

यूक्रेन पर रूसी हमला सिर्फ एक युद्ध नही। बल्कि, अन्तर्राष्ट्रीय समझौता की विश्वसनियता को...
Install App Google News WhatsApp